नैनीताल: कैंप कार्यालय में विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के विभिन्न ब्लॉक की समस्याओं को सुना
कैंप कार्यालय में विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के विभिन्न ब्लॉक की समस्याओं को सुना। आपको बता दे रविवार को करीब तीन बजे भीमताल विधानसभा के लोग यहां पहुंचे। इस दौरान रामगढ़, ओखलकांडा, धारी और भीमताल ब्लॉक के वासियों ने विधायक कैड़ा को स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ अन्य समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।