नैनीताल: भीमताल की ठंडी सड़क हल्द्वानी मार्ग पर एक डंपर अनियंत्रित होकर भीमताल झील में गिरा, वाहन चालक की हुई मौत
भीमताल के ठंडी सड़क हल्द्वानी मार्ग पर एक डंपर अनियंत्रित होकर भीमताल झील में जा गिरा। डंपर के झील में गिरने से वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस और एसडीआरएफ ने देर रात कड़ी मशक्कत कर शव को वाहन से निकाला और भीमताल सीएचसी ले कर गए।