मुंगावली: भटौली में भागवत कथा में मुंगावली विधायक ने की शिरकत, क्षेत्र की खुशहाली की कामना
दोपहर करीब तीन बजे मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव कथा स्थल पर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ अर्जित किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा भाव से कथा श्रवण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जहां भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा।