कर्वी: कमिश्नर और डीआईजी ने महाकुंभ के लिए देवांगना घाटी सहित अन्य अंतर्राज्यीय बैरियरों की की चेकिंग
मंडलायुक्त चित्रकूटधाम बांदा अजीत कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा अजय कुमार सिंह द्वारा जिलाधिकारी शिवशरणप्पा एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह, की उपस्थिति में महाकुंभ-2025 के दृष्टिगत शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु कोतवाली कर्वी अंतर्गत अंतर्राज्यीय बैरियर देवांगना घाटी सहित अन्य बैरियरो की चेकिंग की है।