कर्वी: कर्वी कचहरी में जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ
कर्वी के कचहरी परिसर में शुक्रवार की शाम 4 बजे जिला बार एसोसिएशन में निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ है।कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित सभी पदाधिकरियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इस दौरान न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय प्रयागराज प्रशासनिक न्यायमूर्ति चित्रकूट,जिला जज,DM,SP व सभी पदाधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।