कर्वी: लोढ़वारा में बर्थडे पार्टी में डीजे बजाने को लेकर महिला के साथ 5 लोगों ने की मारपीट, घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती
कर्वी के लोढ़वारा में शुक्रवार की देर शाम बर्थडे पार्टी में डीजे बजाने को लेकर पांच लोगों ने महिला वहीदन पत्नी जमील के साथ मारपीट की है। घायल महिला वहीदन ने बताया कि उसके नाती के बर्थडे में डीजे बजाया जा रहा था। जिस पर पड़ोसी हाफिज और 4 अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। वहीं घायल महिला ने शनिवार की दोपहर 2:00 बजे मीडिया के सामने घटना की जानकारी दी है।