कर्वी: अपर पुलिस अधीक्षक ने आगामी महाकुंभ के दृष्टिगत बोड़ी पोखरी चौराहा पर बने चेक पोस्ट का किया निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी द्वारा प्रभारी निरीक्षक रैपुरा की उपस्थिति में आगामी महाकुंभ के दृष्टिगत शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना रैपुरा अन्तर्गत बोड़ी पोखरी चौराहा पर बने चेक पोस्ट को चेक किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक रैपुरा को लगातार रात्रि गस्त में लगे पुलिस कर्मियों को सावधानी पूर्वक रात्रि गस्त करने के निर्देश दिए।