कर्वी: कमिश्नर व डीआईजी की अध्यक्षता में कोतवाली कर्वी में थाना दिवस का किया गया आयोजन
आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0,पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में कोतवाली कर्वी में थाना दिवस के अवसर पर फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।