*कठिन संघर्ष रंग लाया: वर्ग-2 में एक साथ तीन प्रतिभाओं का चयन बाद समाज ने रामघाट धाम पर किया सम्मान।।*
शादी के बाद भी नहीं छोड़ा लक्ष्य, शिक्षा से सब संभव, काबर, नन्दलालपुरा और डुंगरिया की तीन प्रतिभाओं ने रचा सफलता का इतिहास।।
छतरपुर जिले के राजनगर झमटुली क्षेत्र के काबर, नन्दलालपुरा और डुंगरिया गांव की तीन प्रतिभाओं ने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर वर्ग-2 परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर कुर्मी क्षत्रिय समाज रामघाट कमेटी ने रामघाट धाम में सम्मान समारोह आयोजित कर तीनों प्रतिभाओं का अभिनंदन किया।
सम्मानित होने वाली पहली प्रतिभा मलीदा पटेल (पति दशरथ पटेल), निवासी काबर हैं। उन्होंने विवाह के वर्षों बाद भी अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और लगातार मेहनत व संघर्ष करते हुए वर्ग-2 में चयन प्राप्त किया। पारिवारिक जिम्मेदारी बाद भी मेहनत संघर्ष जारी रखा।
दूसरी प्रतिभा श्रीमती रानू पटेल (पति लोकनारायण पटेल), निवासी नन्दलालपुरा हैं। उन्होंने शादी के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार परिश्रम किया और अपने लक्ष्य पर अडिग रहकर वर्ग-2 में सफलता हासिल की।
तीसरी प्रतिभा मैयादीन पटेल (पिता देवीदीन पटेल), निवासी डुंगरिया हैं, जिन्होंने वर्ग-2 परीक्षा में चयन के साथ पूरे मध्यप्रदेश में 13वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
सम्मान समारोह में समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी ताकत है और दृढ़ संकल्प, मेहनत तथा निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। तीनों प्रतिभाओं ने भी युवाओं से शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से न भटकने का संदेश दिया।
इस अवसर पर समाज के जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल पटेल, युवा जिलाध्यक्ष कमलेश पटेल, जनपद सदस्य बृजगोपाल पटेल, पूर्व जनपद डाॅ. शंकर प्रसाद पटेल, सरपंच छन्नूलाल पटेल, पूर्व जनपद रूपकिशोर पटेल, युवा समाजसेवी डॉ. खिलानंद पटेल, देवी प्रसाद पटेल (शिक्षक), रुपराम पटेल (रिटा.सिंचाई विभाग), मानिकलाल पटेल (शिक्षक), लखन पटेल, बालकिशन पटेल, नरेन्द्र पटेल, मंत्रीभाई, रामनारायण सचिव, गणेश पटेल, जीवनलाल पटेल, रामकिशन पटेल, जीवनलाल, हल्के भैया, बलराम पटेल, मातादीन सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे।
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 12, 2026