महरौनी: महरौली में साहित्य भारती समिति द्वारा आयोजित कवि संगोष्ठी में 'लोकतंत्र की उड़ी धज्जियां' कविता ने बटोरी तालियां
साहित्य भारती समिति द्वारा महरौनी की काव्य गोष्ठी का आयोजन मूरत सिंह पब्लिक स्कूल में सुखनंदन तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। गोष्ठी का आरंभ कवि क्षमाधर प्रसाद 'क्षमा' द्वारा मां सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात उन्होंने अपनी प्रभावशाली कविता लोकतंत्र की उड़ी धज्जियां भारत के निज सीने पर की प्रस्तुति दी। इस दौरान तालिया की गढ़ गड़ाहट से माहौल गूंज उठा।