जमुई: गांव गिद्धौऱ से बने दो मंत्री, दामोदर रावत को मिला परिवहन विभाग और श्रेयसी सिंह को खेल व उद्योग विभाग की कमान
Jamui, Jamui | May 8, 2026 बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में जमुई के एक ही गांव गिद्धौऱ से दो विधायक को जगह मिल गई है। जदयू से झाझा विधायक दामोदर रावत को परिवहन विभाग मंत्री बनाया गया है, जबकि भाजपा से जमुई विधायक श्रेयसी सिंह को खेल एवं उद्योग मंत्रालय की कमान सौंपी गई है, जो जमुई के लिए गर्व की बात है। मंत्रालय के विभाग आवंटित का पत्र शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे सामने आई है।