पट्टी: पट्टी नगर के वार्ड नंबर 7 में 'सांड सम्मेलन', नगर प्रशासन बना दर्शक, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
आदर्श नगर पंचायत पट्टी के वार्ड नंबर 7 कुम्हिया कायस्थान में इन दिनों लोकतंत्र का एक नया रूप देखने को मिल रहा है।यहाँ इंसानों से ज्यादा सक्रियता छुट्टा मवेशियों की नजर आ रही है। सुबह होते ही सड़कें “गो-सभा स्थल” में बदल जाती हैं और दोपहर तक “सांड सम्मेलन” पूरे शबाब पर होता है। जिसका एक वीडियो शनिवार को दिन 9:30 बजे के आसपास से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रह