कोरांव: धाव में आम पीटने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
कोरांव थाना क्षेत्र के धाव गांव में बृहस्पतिवार को आम तोड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, धाव निवासी नीरज कुमार पुत्र गरुड़ उर्फ राजकुमार बृहस्पतिवार को गांव में भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान वे एक आम के पेड़ से आम तोड़ने लगे।