माडा: 10 दिनों से खराब पड़ी एंबुलेंस संजीवनी 108 वाहन, जिम्मेदारों को नहीं कोई परवाह
सिंगरौली जिले में दूसरों को संजीवनी देने वाली संजीवनी 108 एंबुलेंस वाहन पिछले 10 दिनों से टोल प्लाजा पर मरम्मत के इंतजार में खड़ी है कंपनी के प्रबंधक की लापरवाही से संजीवनी वाहन भी जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन के खराब होने की सूचना जिला प्रबंधक और जोनल प्रबंधक को दी गई है फिर भी आज दिनांक तक कोई काम नहीं कराया गया ।