दलदल में तब्दील सड़क, ग्रामीणों का छलका दर्द; आखिर कब मिलेगी मधवमई को पक्की राह?
सिराथू (कौशाम्बी)। तहसील सिराथू के ग्राम मधवमई को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली ग्रामीणों के लिए रोजाना मुसीबत बनी हुई है। बरसात के दिनों में सड़क दलदल में तब्दील हो गई है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
ग्रामीणों के अनुसार इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, किसान, बुजुर्ग और महिलाएं रोजाना जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं। उनका कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। गौरतलब है कि मधवमई गांव में सड़क निर्माण से जुड़े विवाद पूर्व में भी सामने आ चुके हैं।
#कौशाम्बी #सिराथ�