फारबिसगंज: फारबिसगंज सदर रोड में सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री शहरी सड़क योजना के तहत 01 करोड़ 29 लाख 31 हजार 311 रुपये की लागत से फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए स्टेशन चौक होकर पटेल चौक तक सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण सह नाला निर्माण कार्य का बुधवार को शाम 5 बजे के करीब फारबिसगंज विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केसरी ने विधिवत रूप से फीता काट कर नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया.