भीलवाड़ा: घर पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर निकले युवक की सुखाड़िया सर्कल के पास बिगड़ी हालत, अस्पताल में मृत घोषित
घर पर पौधों में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर काम पर निकले बाइक सवार की सुखाड़िया सर्कल के समीप अचानक हालत बिगड़ गई।युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहा उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।