जगदलपुर: कांग्रेस करेगी चरणबद्ध आंदोलन, बिजली के दाम कम करने और स्मार्ट मीटर वापस लेने की जानकारी दी जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने
आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा आज कांग्रेस का प्रदेशव्यापी अभियान 1 अगस्त से पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन करेगी और जनता की आवाज़ को सड़क से लेकर सरकार के दरवाज़े तक बुलंद करेगी।