जमुई: मनियड्डा में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पेड़ के नीचे बैठे तीन राहगीरों को कुचला, हालत गंभीर
Jamui, Jamui | Apr 27, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के मनियड्डा गांव में रविवार 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पेड़ के नीचे बैठे तीन राहगीरों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।