पाटन: ग्राम खमोद पंचायत के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में शराब बिक्री का विरोध कर ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग
Patan, Jabalpur | May 29, 2026 ग्राम पंचायत खामोद और आसपास के इलाकों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपाऔर अवैध शराब बिक्री का विरोध किया। शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं तहसील कार्यालय पहुंची जहां जमकर नारेबाजी की और अवैध शराब बिक्री का विरोध किया। तहसीलदार ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।