बल्देवगढ़: दुर्गानगर में किराना दुकानदार द्वारा ग्राहक से ₹100 की सौदा पर फोन पे कराए ₹120, ग्राहक ने डायल हंड्रेड पर की शिकायत
दुर्गानगर में एक किराना दुकानदार के द्वारा ग्राहक से ₹100 की सौदा लेने पर 120 रुपए फोन पे करा लिए। जिस पर ग्राहक ने डायल हंड्रेड को सूचना दी। मौके पर डायल हंड्रेड पहुंची जहां पर ग्राहक विक्रम लोधी के द्वारा बताया गया कि गांव के ही किराना दुकानदार जानकी लोधी ने₹100 की सौदा पर ₹20 अतिरिक्त फोन पे कराये। पुलिस के द्वारा ग्राहक के ₹20 अतिरिक्त वापस कराए गए।