बल्देवगढ़: नगर के मुख्य बस स्टैंड पर खुले में किया जा रहा मांस मछली का विक्रय,नगर परिषद ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को दिए नोटिस
बल्देवगढ़ मुख्य बस स्टैंड पर दुकानदारों के द्वारा खुले में मांस मछली का विक्रय किया जा रहा था।जिस पर आज शाम 4:00 बजे नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची।जहां पर नगर परिषद सीएमओ अरविंद तिवारी के द्वारा समस्त मांस मछली विक्रय करने वाले दुकानदारों को नोटिस दिए गए। बताया गया कि किसी प्रकार से खुले में मांस मछली का विक्रय ना करें।अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।