बल्देवगढ़: लमेरा गांव में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद,एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से की गई मारपीट,वीडियो हुआ वायरल
बल्देवगढ़ विकासखंड अंतर्गत लमेरा गांव में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।जिसमें एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।जिसमें बृजलाल अहिरवार जो की गंभीर रूप से घायल हुआ है।जिसे लहूलुहान अवस्था में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही सुरेंद्र अहिरवार एवं संतोष अहिरवार के द्वारा बृजलाल अहिरवार की मारपीट की गई।