बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ थाना पुलिस ने चोरी के माल के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम अहार तालाब के पास नल जल योजना के पाइपों के ढेर में से अज्ञात चोरों के द्वारा 29 अगस्त 2024 को रात्रि में 04 पाइप चोरी किए गए थे।जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने 05 आरोपियों को मय आईसर गाड़ी क्र.MP04GB4210 को जप्त किया है।पाइपों की कीमत ₹80000 एवं कुल माल मशरूका ₹12,80,000 जप्त कर चोरी करने वाले आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।