बल्देवगढ़: टीकमगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक ने बल्देवगढ़ थाना का किया औचक निरीक्षण
टीकमगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के द्वारा बल्देवगढ़ थाना का औचक निरीक्षण किया गया।जिसमें समस्त पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं देखी।और रिकॉर्ड संबंधी जानकारी ली गई। साथ ही थाना परिसर में स्वच्छता संबंधी उचित व्यवस्था के निर्देश दिए।