कटघोरा: दीपका में लाखों का गौरव पथ 30 दिन में उखड़ गया, सड़क बनी गड्ढों का जाल
Katghora, Korba | Jul 29, 2026 कोरबा जिले के दीपका से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। लाखों रुपये की लागत से बना गौरव पथ महज एक महीने में ही उखड़ने लगा है।थाना चौक से रेलवे फाटक तक हाल ही में बनाई गई डामर सड़क कई जगह से टूट चुकी है। रेलवे फाटक के पास बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।