नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
#अलवर। अखेपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, परिवादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 4 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे घर से बिना बताए चली गई। परिजनों और रिश्तेदारों ने बालिका की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर सीडब्ल्यूसी के आदेशानुसार परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र रैगर उर्फ सुंदर उर्फ आजाद उर्फ टाइगर, उम्र 25 वर्ष, निवासी डहरा मोड़, तहसील थानागाजी, जिला अलवर, हाल निवासी गांव मानवास, तहसील नारायणपुर, जिला कोटपूतली-बहरोड़ को गिरफ्तार किया। कार्रवाई थानाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।
Rajgarh, Alwar | Sep 29, 2026