बरेली: बरेली में माफियाओं पर बड़ा प्रहार, गौकशी, ड्रग्स और लूट के 3 गैंग घोषित माफिया, 11 अपराधी पुलिस के निशाने पर
बरेली जिले में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी, मादक पदार्थों की तस्करी और लूटपाट में सक्रिय तीन गिरोहों को जिला स्तरीय माफिया घोषित कर दिया है। इन गिरोहों से जुड़े 11 अपराधियों की पहचान कर उनकी अवैध संपत्तियों, आर्थिक नेटवर्क और बैंक लेनदेन की जांच शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि थाना फरीदपुर और