दतिया नगर: दतिया में सड़क सुरक्षा अभियान: पुलिस ने काटे 1632 चालान, ₹6 लाख 4400 का समन शुल्क वसूला
दतिया जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक विशेष हेलमेट अनिवार्यता अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों और यातायात पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की।