पोलायकलां: पोलाय कला मंडी में प्याज-लहसुन की बंपर आवक, प्याज ₹300-₹1270 और लहसुन ₹3000-₹7000 प्रति क्विंटल बिका
पोलाय कला कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को प्याज और लहसुन की अच्छी आवक दर्ज की गई। प्याज 300 रुपये से 1270 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी,जबकि लहसुन का भाव 3000 रुपये से 7000 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मंडी में नई प्याज की कुल आवक 1600 कट्टे रही। विभिन्न गुणवत्ता वाली प्याज की कीमतें अलग-अलग रहीं। यह जानकारी मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार ने शुक्रवार शाम 7 बजे दी।