प्रतापपुर: प्रतापपुर में बेखौफ चोरों ने ब्लॉक गेट पर 3 दुकानों के ताले तोड़े, लाखों की चोरी
*प्रतापपुर (चतरा)*। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक गेट स्थित जिला परिषद बाजार शेड में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर दहशत फैला दी। चोरों ने बैंक ऑफ इंडिया के बीसी संचालक सुमित कुमार की दुकान का शटर तोड़कर डेल कंपनी का लैपटॉप, मोबाइल चार्जर और दराज में रखे करीब 50-60 हजार रुपये नगद चुरा लिए। बगल के छोटू कुमार के