बक्सर: महादेवा घाट पर गंगा नदी में किशोर के डुबने के बाद त्वरित कारवाई नहीं करने पर डीएम ने मांगा सीओ से स्पष्टीकरण
Buxar, Buxar | Jun 10, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल ने चौसा प्रखंड के सीओ से स्पष्टीकरण की मांग की है। बता दें कि 9 जून को चौसा प्रखंड अंतर्गत महादेवा घाट पर गंगा नदी में किशोर के डुब गया था। इसके बाद सीओ द्वारा त्वरित कारवाई नहीं की गई। इसके साथ हीं सीओ द्वारा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम प्रतिनियुक्ति नहीं कराए जाने पर डीएम ने चौसा सीओ से स्पष्टीकरण मांगा है।