रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा, महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, छत्तीसगढ़ में हमारी माता-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजना संचालित हैं। महतारी बंधन योजना के तहत 68 लाख से ज्यादा बहनों को हर महीना ₹1000 की राशि उनके खाते में भेजी जा रही है। चूकि इस महीने रक्षा बंधन होने से सितंबर माह की 31वी किस्त के रूप में लगभग ₹631 करोड़ की राशि भेजने का काम किए हैं।
प्रदेश में 13 लाख 85 हजार से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। भूमि की रजिस्ट्री शुल्क में महिलाओं को 50% की छूट है। इसका परिणाम है कि लगभग 51% प्रॉपर्टी महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री हो रही है। करीब ढाई साल में 30 हजार बहनों के नाम पर संपत्ति का पंजीयन हुआ है।
#MahtariVandanYojana #ChhattisgarhNews
#VishnuDevSai #WomenEmpowerment
#ChhattisgarhGovernment
Raipur, Raipur | Aug 28, 2026