लोहंडीगुडा: देश भर के सोशल मीडिया क्रिएटर्स की संवाद में आईजी और कलेक्टर ने साझा किए विकास कार्यों के अपडेट
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग के तहत बस्तर संभाग में “सोशल मीडिया क्रिएटर्स मीट” का आयोजन रविवार को दोपहर 1 बजे पुलिस विभाग के शौर्य भवन में किया गया। इस बैठक में पूरे देश के यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी और कलेक्टर बस्तर श्री आकाश छिकारा रहे।