घुवारा: सावन में निकली भव्य शोभायात्रा, भगवां नगर हुआ शिवमय
सावन मास के पावन अवसर पर भगवां नगर में भव्य एवं आध्यात्मिक शोभायात्रा शुक्रवार की शाम 5 बजे निकाली गई। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। कार्यक्रम में काव्य बहनों ने नृत्य के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।