हज़ारीबाग: उरीमारी में JMM जिलाध्यक्ष के अंगरक्षक की गोली लगने से मौत
हजारीबाग के उरीमारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया के अंगरक्षक निरंजन महतो की गोली लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच आवास स्थित गार्ड क्वार्टर में हुई। गोली की आवाज सुनकर दूसरे जवान ने दरवाजा तोड़ा, जहां निरंजन महतो का शव मिला ।