सूरजगढ़: स्वगणना को लेकर सूरजगढ़ा आईसीडीएस कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 को लेकर आईसीडीएस कार्यालय सूरजगढ़ा के सभा कक्ष में मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य रूप से स्वगणना तकनीकी पर चर्चा की गई. फील्ड ट्रेनरों द्वारा पोर्टल का उपयोग और तकनीकी बारीकियां के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. मौके पर सीडीपीओ रीना कुमारी मौजूद थी.