वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण के प्रयास पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-कल्टीवेटर जब्त
..
वन मण्डल अधिकारी श्री हेमंत यादव के निर्देशन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर लटेरी श्री राजेन्द्र कुमार सहरिया के मार्गदर्शन में वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं कब्जे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने एक ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर परिक्षेत्र सहायक मुरवास श्री रत्नेश कुमार पंथी एवं बीटगार्ड मुरवास श्री शुभम रघुवंशी ने सुबह लगभग 8:15 बजे बीट मुरवास के कक्ष क्रमांक पी-360 में नाकाबंदी की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खालिद खां पुत्र अकबर खां, निवासी मुरवास तहसील लटेरी, वनभूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से सोनालिका डी.आई. 35 ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर के माध्यम से हकाई-जुताई कर रहा था।
वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से ट्रैक्टर को मय कल्टीवेटर जब्त कर लिया। जब्त ट्रैक्टर का चेचिस नम्बर HZJSJ1184388SM एवं इंजन नम्बर 3100FLU24F1175284F18 दर्ज किया गया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 93/42 दो जून के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। प्रकरण को जांच में लेकर वन अधिनियम के अंतर्गत आगामी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त कार्रवाई को सफल बनाने में परिक्षेत्र सहायक मुरवास श्री रत्नेश कुमार पंथी, परिक्षेत्र सहायक महावन श्री मनोज मिश्र, बीटगार्ड मुरवास श्री शुभम रघुवंशी सहित वनरक्षक श्री कुलदीप श्रीवास्तव, श्री कृपाराम गौड़, श्री लोमश चिडार, श्री नागेन्द्र भादौरिया, श्री पर्वत सिंह भील, श्री भानू रघुवंशी एवं श्री राहुल दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अतिरिक्त वनकर्मी श्री जयभान सिंह सेंगर, श्री नितिन गौड़, श्री राजू अहिरवार, श्री हसीन खान तथा वाहन चालक श्री भैयालाल यादव का भी सराहनीय योगदान रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #vidisha