कटंगी: तार चोरी के अपराधियों को कटंगी न्यायालय ने जमानत देने से किया इनकार, भेजा जेल
26 जनवरी को कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सेलवा में ढाई लाख रुपए कीमत का 11 केवी तार का बंडल चोरी करने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय व्यवहार न्यायालय कटंगी के समक्ष पेश किया था. माननीय न्यायालय ने इन चारों ही अपराधियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है।