कटंगी: नगर परिषद कटंगी ने 40 से अधिक कर्मचारियों को निकाला, बेरोजगार हुए कर्मचारी
नगर परिषद कटंगी ने अपनी माली हालत को सुधारने के लिए बीते 10 सालों में लगाए गए करीब 40 से अधिक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की अचानक से छंटनी कर दी है। नगर परिषद ने अलग-अलग विभागों में तैनात कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है। सर्वाधिक छटनी सफाई शाखा से की गई। इसके अलावा अन्य शाखा से भी कर्मचारियों को निकाला गया है।