तुलसीपुर: पहाड़ी नाले में आई बाढ़ से दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा, ग्रामीण समाधान की कर रहे मांग; थारू गांव सबसे अधिक प्रभावित
बलरामपुर में बीते दिनों हुई बारिश से जहां एक ओर गर्मी से लोगों को राहत मिली है वही दूसरी ओर पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश ने दर्जनों गांव के लोगों की मुसीबत बन गई है नेपाल व पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के कारण छिवली सहित पहाड़ी नालों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं थारू बाहुल्य गांव का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।