तुलसीपुर: तुलसीपुर में जल्द बनेगा रोडवेज बस स्टेशन, निर्माण की निगरानी के लिए अधिकारी की हुई नियुक्ति: विधायक
मंगलवार दोपहर 12:00 बजे जानकारी देते हुए तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला ने बताया की तुलसीपुर में जल्द ही रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण शुरू हो जाएगा, जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अधिकारी की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से व्यापारियों व क्षेत्र वासियों की मांग थी जिसे मुख्यमंत्री ने पूरा किया है।