तुलसीपुर: तहसील सभागार तुलसीपुर में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना कार्यक्रम में विधायक ने लाभार्थियों को चेक दिया
16 जून सोमवार दोपहर बाद 3:00 बजे तहसील सभागार तुलसीपुर में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना कार्यक्रम में तहसील के 67 लाभार्थियों को 5 लाख ₹ चेक का वितरण किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा किसानों के कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं और इसी के अंतर्गत किसान के परिजनों आश्रितों को यह सहायता दी गई है।