हज़ारीबाग: हजारीबाग में अवैध स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो लोग गिरफ्तार
हजारीबाग में 640 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त, दो गिरफ्तार। हजारीबाग:उत्पाद विभाग की टीम ने 26 जनवरी की शाम NH-33 डेमोटांड के पास एक टाटा पिकअप से 16 जेरिकन में भरा करीब 640 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त किया। वाहन चालक मुकेश प्रजापति और सहचालक देवेंद्र कुमार दांगी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।