सिनेमा हॉल ऑपरेटर का बेटा बना राज्य की शान। हजारीबाग:हजारीबाग के नौशाद अली को गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल द्वारा बेस्ट पुलिस अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2004 से झारखंड पुलिस में सेवा दे रहे नौशाद अली पहले भी राज्य व केंद्र सरकार से सम्मानित हो चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।