हजारीबाग के चुरचू प्रखंड स्थित नगड़ी बिरहोर टोला आदि सेवा केन्द्र में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। पहली बार बिरहोर टोला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हजारीबाग के विद्यार्थियों और संस्था अर्थ एक प्रयास की पहल पर बच्चों को गणतंत्र और आज़ादी का अर्थ बताया गया। बच्चों ने नशामुक्ति, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए और युवाओं के प्रयासों की सराहना की।