हज़ारीबाग: 3 घंटे में नवजात शिशु बरामद, चोरी की कहानी निकली मनगढ़ंत
3 घंटे में नवजात बरामद, चोरी की सूचना झूठी निकली। हजारीबाग:लोहसिंघना थाना क्षेत्र में नवजात शिशु चोरी की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 घंटे में बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि आर्थिक तंगी के कारण मां ने नवजात को परिचित महिला को सौंपा था। सामाजिक दबाव में चोरी की झूठी सूचना दी गई थी। बच्चा सुरक्षित मां को सौंप दिया गया।