महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अनुसार प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 माताओं-बहनों के खातों में ₹630.55 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत अब तक महिलाओं के खातों में कुल ₹19,444.33 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और राशि का उपयोग बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश तथा सिलाई-कढ़ाई जैसे स्वरोजगार कार्यों में किया जा रहा है।
#MahtariVandanYojana #ChhattisgarhNews #VishnuDevSai #WomenEmpowerment #CGNews
Raipur, Raipur | Aug 7, 2026