बंजरिया: प्रखंड कार्यालय बंजरिया में मंगलवार को प्रमुख और पंचायत समिति सदस्य के बीच मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
प्रखंड कार्यालय बंजरिया में मंगलवार को प्रमुख व पंस के बीच हुई मारपीट का वीडियो बुधवार वायरल हुआ। वायरल वीडियो पर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा गर्म है। प्रमुख अनिल यादव ने बताया कि सांसद के निकलते ही पन्स विनोद कुमार गाली देने लगा। जबकि पंस विनोद कुमार ने बताया कि मेरा ₹ 9 लाख 6 हजार प्रमुख के यहां बकाया है। बकाया मांगने व इंकार करने पर दोनों में विवाद हुआ ।