मानपुर: ग्राम बरबसपुर स्थित जर्जर स्कूल भवन को गिराने का काम हुआ शुरू,दो विभागों की आपसी खींचतान से अटका था काम
Manpur, Umaria | Jul 8, 2026 ग्राम बरबसपुर स्थित जर्जर स्कूल भवन को आखिरकार गिराने का काम शुरू हो गया है।यह जर्जर भवन स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए काफी समय से खतरा बना हुआ था। भवन को गिराने की जिम्मेदारी को लेकर ग्राम पंचायत और शिक्षा विभाग के बीच स्थिति स्पष्ट नहीं थी, जिसके कारण यह कार्रवाई अटकी हुई थी।